ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन

उत्तराखंड
उधमसिंह नगर: गदरपुर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बहादुरगंज में 18 लाख रूपये की लागत से होने वाले माँ देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण कार्य का शिलान्यास गदरपुर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने विधिवत पूजा अर्चना उपरांत नारियल फोड़कर किया। माँग पूरी होने से गदगद ग्राम बहादुरगंज के ग्रामीणों ने पूर्व ग्राम प्रधान अशोक कुमार व भाजपा एससी मोर्चा के मंडल मंत्री पम्मी ठाकुर की अगुवाई में विधायक पाण्डेय को लड्डुओं से तोलकर उनका तहे दिल से आभार जताया। विधायक पाण्डेय ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका प्रथम कर्तव्य है। जनभावनाओं के अनुरूप पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास गंगा प्रवाहित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में भाजपा सरकार
ने आम जन हितार्थ तमाम योजनायें लागू की हैं। भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनायें लागू की जा रही है। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों की माँग पर ग्राम बहादुरगंज में शमशान घाट निर्माण कराने व मंदिर सौन्दर्यीकरण कराने का भी आश्वासन दिया। साथ ही देवी स्थान
को जाने के लिए रास्ता देने वाले ग्राम निवासी कृषक स. निशान सिंह का भी तहे दिल से आभार जताया। इस मौके पर दर्जा गन्ना राज्यमंत्री स. मंजीत सिंह ‘राजू’, जिला पंचायत सदस्य हरजसपाल सिंह ‘हैरी,शशिप्रीत सिंह,अजीतपाल सिंह, करतार सिंह,मंत्री राकेश मौर्य, प्रमोद राजहंस ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लियाकत अली, विमल शर्मा, स. हरदयाल सिंह, चकरपुर के पूर्व ग्राम प्रधान अशोक काम्बोज, डालचन्द, जितेन्द्र चानना, कुलदीप शर्मा, दलीप सिंह, गोपाल सिंह,स. रंजीत सिंह, उपकार सिंह, मनोज कुमार,
आदि मौजूद थे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *