ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
जनपद कन्नौज के निवासी एक युवक ने सुसराल में पत्नी से विवाद के फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
क्षेत्र के गांव नरैनामऊ निवासी शिवकुमार कटियार की पुत्री कामनी की शादी 7 वर्ष पूर्व जनपद कन्नौज के थाना तालग्राम के गांव ताहपुर निवासी विकास पटेल के साथ हुई थी। शादी के बाद ही आए दिन उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। जिसके चलते वह अपने मायके आ गई थी। मुकद्मा के बाद उसका पति तीन साल बाद उसे बुलाने आया था। 6 माह पहले वह फिर मायके आ गई थी। 14 सितंबर को उसका पति दिल्ली से उसे बुलाने ससुराल आया था। ससुराल में उसका उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। शनिवार को वह घर जाने के बात कहकर ससुराल से चल गया था। मंगलवार को कैनाल रोड़ स्थित एक आम के बाग में गांव के एक ग्रामीण ने उसका रस्सी के सहारे लटका देखा। जिसकी सूचना उसने कामनी व उसके परिजनों को दी। शव को लटका देख मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। मृतक दिल्ली में मजदूरी का कार्य करता था। मृतक के एक 4 साल की पुत्री मिष्टी है। इधक सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *