ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना

कमालगंज/फर्रुखाबाद।

कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगला जोध बसा निवासी
रंजीत सिंह का 30 बर्षीय
पुत्र कमल सिंह सेना में तैनात था वह छुट्टी पे आया हुआ था। कमल सिंह आज सुबह बुलेट मोटरसाइकिल द्वारा रजीपुर चौराहे के निकट से गुजर रहा था उसी समय कानपुर से तेजी से आ रहे टैंकर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कमल सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने कमलसिंह को‌ सीएचसी कमालगंज पहुंचाया वहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कमल सिंह को‌ डाक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन कमल सिंह को‌ उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए उपचार के‌‌ दौरान कमल सिंह ने दम तोड दिया। हादसे की सूचना मिलते ही कमल सिंह के परिवार में मातम छा गया उसकी पत्नी रीमा, मां रेनू व‌ अन्य परिजन बिलख कर रो रही थीं। कमल सिंह के‌ दो पुत्रियां हैं। दुघर्टना के बाद ड्राइवर टैंकर छोड़ कर भाग गया पुलिस ने टैंकर को‌ कब्जे में लेकर चौकी में खडा कराया।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *