ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पदम विभूषण मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव को विनम्र श्रद्धांजलि दी।समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर सुबह से कार्यकर्ताओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। 11:30 बजे के करीब भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव की फोटो पर पुष्प समर्पित कर उन्हें याद किया। एक एक कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खान ने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है कि मुलायम सिंह यादव जैसा हमे मुखिया मिला था। वह धरती के नेता थे। आमजन से वो इस तरह जुड़े थे मानो उनका परिवार हो। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुलायम सिंह की जयंती के अवसर पर कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे और अरविन्द यादव ने इस अवसर पर मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि उतना सरल, उतना सहज नेता देश में न कोई था और न होगा। वह जिस तरह पार्टी और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित रहते थे वह अद्भुत था। उनके जैसा नेता एक ही बार जन्म लेता है। वरिष्ठ सपा नेता बऊअन तिवारी व पी०पी० सिंह विधानसभा अध्यक्ष ने कहा नेताजी ने बड़ी मस्सक़्त के बाद मण्डल आयोग की रिपोर्ट लागू करवाकर ओबीसी को आरक्षण दिलाया।
सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन एवं प्रदेश सचिव आकाश शाक्य ने कहा कि जब नेताजी रक्षा मंत्री थे तब सेना में शहीद सैनिक भाईओं के पार्थिव शरीर को ससम्मान उनके घर भिजवाने की व्यवस्था की। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनीकांत यादव,सन्तोष यादव, श्याम सिंह यादव, रामशंकर सिंह लोधी,राम सेवक राजपूत,राजेश यादव, विनोद यादव दिगम्बर सिंह यादव, भानू गुप्ता,यश कुमार
दोहरे, राकेश कठेरिया,कुक्कू चौहान,
अनुराग यादव, आनन्द बाबू यादव, जियाउल हक प्रधान,
हुकुम सिंह यादव, राकेश कटियार,अवधेश कुशवाहा,गोविन्द कुशवाहा,
राजेशपाल,प्रथवेंद्र दिवाकर, रीपु यादव,अजय कश्यप
सुधीर कश्यप,नेम सिंह यादव, कंचन कनौजिया,बजरंग चौहान, अल्पना कठेरिया, कुसुम यादव,मुकीम खान, तुफैल अहमद, बबल प्रधान,बंटी शर्मा,दरोगा कटियार,संजय वघेल, संजय कटियार, कौशर खां, शाहिद वारसी, अनुज यादव, मोहित यादव,अनिरुद्ध यादव, महेश यादव, सुशील यादव, कमलेश कटियार सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *