ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
गदरपुर /उधमसिंह नगर: गूलरभोज 6 दिसम्बर- पूर्व कैबिनेट मंत्री व गदरपुर के लोकप्रिय विधायक अरविन्द पाण्डेय के अथक प्रयासों से ग्राम पंचायत कोपा में डाम अन्दर कोपा मुन्सयारी (भाखड़ा नदी पर रेप्टा पुल) कोपा बसन्ता होते हुए (सेमलचौड़ से पहले काली कींच नाले पर रेप्टा पुल) सेमलचौड़ वाले मार्ग तक नाली सहित टाईल्स मार्ग निर्माण कार्य को मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित कर लिया गया है। जल्द दोनों पुलों व टाईल्स रोड़ का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पाण्डेय का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *