सड़क खराब होने के कारण तेज रफ्तार ऑटो पल्टा तीन लोग घायल
ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार
![](http://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241217-WA0066-1024x576.jpg)
ठठिया (कन्नौज)। तेज रफ्तार ऑटो पलटने से महिला सहित तीन लोग घायल राहगीरों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां पर महिला की हालत चिंता जनक बनी हुई है। जनपद कन्नौज के इंदरगढ थाना क्षेत्र तारापुर निवासी दीपू व उनकी पत्नी पूजा व उनकी पुत्री ऑटो से
ठठिया थाना क्षेत्र के होलेपुर निवासी जगदीश पाल के यहां अंतिम संस्कार मे शामिल होने जा रहे थे। तभी ठठिया थाना क्षेत्र के पलटेपुर्वा गाँव मे रोड़ खराब होने के कारण तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर कई पलटा खा गया। जिससे ऑटो मे सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गये। स्थानीय नागरिकों ने दूसरे वाहन से घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा मे भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
Post Comment