राष्ट्रीय लोक अदालत से आम जनता को मिला सस्ता न्याय
रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर।

बागपत/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया , शुभारंभ जिला जज संजय मलिक ने किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 228994 मामलों का निस्तारण किया गया न्यायालय में लंबित 11922 मामलों का निस्तारण करते हुए 23090725 रुपए का अर्थदंड वसूला गया।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवकुमार ने जानकारी देते हुए बताया लोगों को सस्ता सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। लोक अदालत के माध्यम से 228994 मामलों का निस्तारण किया गया ,
लोक अदालत के माध्यम से 6 दंपत्ति विवाद के मामलों में दंपति सुलह समझौते के बाद एक दूसरे के साथ रहने के लिए राजी हुए। लोक अदालत में विवादों का निस्तारण होने के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का धन्यवाद किया राष्ट्रीय लोक अदालत के समय जिला जज संजय कुमार मलिक और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवकुमार लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे,जिला जज संजय कुमार मलिक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवकुमार अपर जिला जज राहुल कुमार सहित बैंक अधिकारी मौजूद रहे।
Post Comment