ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट राजेन्द्र सिंह धुंआधार

ठठिया/कन्नौज/ मिस्ड कॉल से शुरू हुई बातचीत पहुंची शादी तक। जब लड़की को पता चला कि लड़का दूसरी जाति का है तो लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की के मना करने पर लड़का भड़क गया और उसने लड़की की फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी,लड़की और उसके परिवार को जान से मारने की दी धमकी दे डाली। जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने ठठिया थाना प्रभारी जेपी शर्मा को प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि माटवा रोड मैनपुरी जनपद मैनपुरी निबासी शिवम पुत्र वहादुर शर्मा की मेरे मोबाइल पर मिस्ड कॉल आयी थी। प्रार्थिनी ने रांग नम्बर कहकर फोन काट दिया। लेकिन इसके बाबजूद उक्त शिवम् प्रार्थिनी को बार बार फोन करता रहा। तब प्रार्थिनी ने बात की तो उक्त शिवम् ने अपने आपको शर्मा (भट्ट) वताया तथा प्रार्थिनी से शादी करने की बात की। इस पर प्रार्थिनी ने कहा कि शादी के लिए मेरे पिता जी से बात करो। प्रार्थिनी के पिता ने जब लड़के के विषय में जानकारी की तो उक्त शिवम् शर्मा (वढई) जाति का निकला। एक जाति न होने के कारण प्रार्थिनी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इस पर उक्त शिवम् प्रार्थिनी की फोटो इंस्टाग्राम पर डाल कर प्रार्थिनी को वराबर परेशान कर रहा है। तथा प्रार्थिनी को धमकी दे रहा है कि अगर शादी नहीं की तो पूरे परिवार को जान से मार डालूगा। उक्त शिवम् के कृत्य से प्रार्थिनी व उसका परिवार अत्यन्त भयभीत है। प्रार्थनीय की तहरीर पर ठठिया पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।