रिपोर्ट सुदेश वर्मा

बागपत/ बडौत/ बिनौली महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बुधवार को थाना बिनौली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम उप निरिक्षक दीपशिखा सुमन कुमारी उप निरिक्षक नीलकांत ने ग्राम पंचायत चंदायन, सिरसली, गडीदूल्लाह व शेखपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन से जुड़ी जानकारियाँ दीं। टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वह तुरंत संबंधित नंबरों पर संपर्क करें। इसमें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108 सहित अन्य जरूरी नंबर शामिल रहे।
टीम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीण महिलाओं को भरोसा दिलाया गया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस और प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है। मिशन शक्ति टीम ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सामाजिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे न सिर्फ खुद को सुरक्षित महसूस करें बल्कि समाज में समान भागीदारी भी सुनिश्चित कर सकें।
ग्रामीण महिलाओं ने भी इस पहल का स्वागत किया और आश्वस्त किया कि वह अपने अधिकारों और सुरक्षा को लेकर जागरूक रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *