रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना।

फर्रुखाबाद। सिविल जज सीनियर डिवीजन के यहां स्वर्गधाम पर अवैध वसूली करने वाले गैंग के सरगना राजेंद्र कुमार बाजपेई के द्वारा पूर्व में न्यायालय में कूटरचित दस्तावेजों एवं तथ्यों को छुपा कर एकपक्षीय आदेश करवा लिया था उसी आधार पर स्वर्गधाम पर आने वाले शवों का अंतिम संस्कार करवाने के नाम पर बहुत जबरदस्त वसूली करता था। इसके गुर्गे आए दिन लोगों के साथ में मारपीट करते थे। इस गैंग ने घाट पर अपना आतंक कायम कर रखा था। पूर्व में समाजसेवी विष्णु नारायण अरोड़ा ने जब इसके कार्यों का विरोध किया तो उसने उनके विरुद्ध भी बहुत से षड्यंत्र रचे और उन्हें इतना प्रताड़ित किया कि वह घाट पर आना छोड़ गए। उसके बाद इसने अपनी वसूली को कानूनी जामा पहनाने के लिए कोर्ट में एक मुकदमा किया और अपने ही लोगों को खड़ा करके अपने पक्ष में आदेश करा लिया। उसके बाद इस पूरे गैंग के हौसले बुलंद हो गए और जमकर वसूली प्रारंभ हो गई। यदि किसी ने विरोध भी किया तो उसके विरुद्ध इस गैंग ने पुलिसिया कार्रवाई करवा कर उनको शांत कर दिया। पिछले वर्ष फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा को जब इस पूरे गैंग के गलत कार्यों की जानकारी हुई तो उन्होंने स्वर्गधाम से इस गैंग को जड़ से उखाड़ने के लिए पूरी ताकत लगाई और इसके वसूली करने वाले लोगों को कई बार पकड़वाया। लगातार संघर्ष करने पर और पूरी जनता का सहयोग मिलने पर वसूली गैंग के पैर उखड़ गए तब इसने दोबारा न्यायालय की शरण ली। इस पर भईयन मिश्रा के द्वारा न्यायालय के समक्ष अनुभवी वकीलों की फौज खड़ी की गई। जागेश्वर सिंह कुशवाहा, पूर्व डीजीसी महेश यादव, विवेक मिश्रा, अनुज तिवारी, अमित यादव, प्रबल त्रिपाठी, प्रकृति देव पांडे उर्फ ठकुरी आदि ने जनता से जुड़े पक्षों को मजबूती से रखा और माननीय न्यायालय में यह साबित कर दिया कि यह गैंग पूरी तरह से अवैध वसूली करता था। इस गैंग का किसी भी प्रकार का कोई भी लेना देना स्वर्ग धाम से नहीं था। डीजीसी सिविल कृष्णकांत महाजन ने भी सरकार का पक्ष मजबूती के साथ रखा और बताया कि सरकार ने किसी भी प्रकार का कोई भी वसूली का कार्य लोगों को नहीं दिया है और ना ही या वसूली कर सकते हैं। सिविल जज के न्यायालय में इसके द्वारा दिए गए 6 C रिट को खारिज कर दिया। माननीय न्यायालय के फैसले पर खुशी जताते हुए भईयन मिश्रा ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद थी की सत्य की जीत होगी। उन्होंने कफन खसोट गैंग को चेतावनी देते हुए कहा कि अब अगर कोई भी प्रकरण जानकारी में आया कि इसने घर से भी किसी को रसीद काट कर दी है तो इसका हश्र बहुत बुरा होगा और जनता इसको किसी भी सूरत में अब छोड़ेगी नहीं। माननीय न्यायालय के फैसले पर स्वर्गधाम सेवादल से जुड़े गुरविंदर सिंह उर्फ कुक्कू सरदार, विष्णु नारायण अरोड़ा, सत्यपाल सिंह प्रगलब, सुनील बाजपेई, राम अवतार शाक्य , मुकेश सक्सेना,रामदास गुप्ता, कोमल पांडे, निशु दुबे, श्यामेंद्र दुबे नीरज ,अनिल द्विवेदी, भूपेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ पांडे मोहित खन्ना, आकाश गुप्ता, सनी गुप्ता, पंकज राठौर, बाबू भाई, विशाल गंगवार, कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ नन्हे पंडित, महेश अग्निहोत्री, अभिषेक अग्निहोत्री डब्बू, प्रदीप दुबे पिंटू, विश्वनाथ राजपूत, नवनीत कनौजिया,, शशांक शेखर मिश्रा, उमेश जाटव, सहित बहुत से लोगों ने खुशी व्यक्त की।