ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरोचीफ ताहिर कुरैशी

मथुरा ।उ०प्र० गोसेवा आयोग लखनऊ के सदस्य रमाकान्त उपाध्याय ने माँ मंशा देवी अस्थाई गौ आश्रम स्थल ग्राम पंचायत फार्डर गोवर्धन गौशाला जनपद मथुरा का औचक निरीक्षण किया। कई तरह की कमियों को देखते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। किसानों को सहभागिता योजना के अंतर्गत हर घर गाय पहचाने हेतु आह्वाहन किया।
उक्त निरीक्षण के पश्चात् उ०प्र० गोसेवा आयोग लखनऊ के मा० सदस्य रमाकान्त उपाध्याय जी ने वृहद गौ संरक्षण केंद्र ग्राम पंचायत पैठा जनपद मथुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौवंशो को कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। गौशाला में भूसा, हरा चारा, पेयजल, शेड, आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करे।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *