ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद/सिरसागंज/ पुलिस ने एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आकाश पिछले 6 महीने से फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
घटना 20 अप्रैल 2025 की है। मुखबिर से सूचना मिलने पर
शिकोहाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम नौशहरा पुल के पास पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई।
आरोपी आकाश से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला अक्टूबर 2024 का है। तब हिमांशु का वीवो वाई16 मोबाइल फोन चोरी हुआ था। इस मामले में चार आरोपी थे। तीन आरोपियों – सीपू, विष्णु और मोनू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। आकाश पुत्र महेश, जो सराय शेख थाना सिरसागंज का रहने वाला है,जो फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

By eid eid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *