ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट कुलदीप दुबे

इटावा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, एकजुट – इटावा के जिलाध्यक्ष रणविजय यादव के नेतृत्व में, संघ के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने नवागंतुक जिला विद्यालय निरीक्षक, इटावा से एक शिष्टाचार भेंट व मुलाकात की।
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिक्षक साथियों की समस्याओं को भी सुना।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी भविष्य में शिक्षकों की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस प्रकार की समस्याओं को निपटा दिया जाएगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रणविजय यादव व जिलामंत्री सुखराम के अलावा प्रदेशीय सदस्य राजेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश कुशवाहा, मीडिया प्रभारी महेन्द्र कुमार द्विवेदी, जिला प्रवक्ता शिवशंकर यादव, संयुक्तमंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, संयुक्तमंत्री श्रवण कुमार मौर्य, अटेवा प्रभारी मनोज कुमार यादव, सुशांत यादव, राजकुमार वर्मा,राजेश यादव, सुधीन्द्र द्विवेदी, मनोज यादव, पंकज कठेरिया, विनय पटेल, राम सिंह यादव, संतोष सिंह आदि शामिल हुए।