रिपोर्ट : मुजीब खान

शाहजहांपुर : जनपद में इन दिनों बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। घरों में फंसे बाढ़ प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन द्वारा पानी से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए बाढ़ राहत शिविर बनाए गए। शाहजहांपुर की गर्रा नदी के अपने डेंजर लेवल से ऊपर जाने पर सुभाष नगर कालोनी में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया था। यहीं से एक गर्भवती महिला गीता को बाढ़ के पानी से निकाल कर प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर में रखा गया। आज गर्भवती महिला गीता ने बाढ़ राहत शिविर में ही एक बच्चे को जन्म दिया। बाढ़ राहत शिविर में हुई डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों एक दम स्वस्थ हैं।
बाढ़ राहत शिविर में गर्भवती महिला द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने की सूचना पर शाहजहांपुर के अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार मिठाई,फल,कपड़े और बेबी किट लेकर बाढ़ राहत शिविर में पहुंचे । यहां एडीएम अरविंद कुमार ने मां और बच्चे के साथ खुशियां मनाई और मां को ढेर सारे उपहार दिए। सुभाष नगर के भाजपा पार्षद नवनीत सक्सेना उर्फ विनय और समाजसेवी मोनू यादव भी मां और बच्चे के लिए ढेर से उपहार लेकर बाढ़ राहत शिविर में पहुंचे। बाढ़ राहत शिविर में बच्चे के जन्म के बाद पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों ने बच्चे का नाम बहादुर रखा।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *