राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम के कन्नौज आगमन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखा। जगह-जगह फूल मालाओं और नारों के बीच उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया। पार्टी के झंडों और बैनरों से सजे कार्यक्रम स्थल पर माहौल पूरी तरह समाजवादी रंग में रंगा नजर आया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए राहुल निगम ने कहा, समाजवादी पार्टी मजदूर सभा हर गरीब, मजदूर और किसान की आवाज़ है। हम मजदूरों के हक़ और सम्मान के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहेंगे। भाजपा सरकार ने मजदूरों को केवल छलने का काम किया है, लेकिन समाजवादी पार्टी मजदूरों को उनका हक दिलाकर रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि संगठन को मज़बूत कर ही मजदूरों को न्याय दिलाया जा सकता है।
इस अवसर पर मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगीत कटियार ने कहा कि राहुल निगम के नेतृत्व में मजदूरों की आवाज और बुलंद होगी। सेक्टर प्रभारी वीरेंद्र कटियार व प्रदेश सचिव मुकेश कश्यप ने संगठन को मज़बूती देने पर जोर दिया। स्वागत करने वालों में सत्येंद्र कटियार, सुनील कटियार, शिवम पटेल, सालिगराम कटियार, सुनील राठौर, सर्वेश दोहरे, राजेंद्र राठौर, निर्मल कटियार, सोनू दोहरे, अशोक राठौर, विनोद कटियार और गणेश कटियार समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *