राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के घनेपुर्वा गांव में कुत्तों ने एक नीलगाय के मासूम बच्चे को बुरी तरह घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से उसकी जान बच सकी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने तीन-चार दिन पहले जन्मे नीलगाय के बच्चे को कुत्तों से घिरा देखा, जो उसे बुरी तरह नोच रहे थे। ग्रामीणों ने तत्काल कुत्तों को भगाकर ठठिया पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर क्षेत्रीय वन रक्षक पुरषोत्तम सिंह मौके पर पहुंचे और नीलगाय के बच्चे को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सा टीम को बुलाया। टीम के सदस्य दलजेन्द्र सिंह और कल्याण ने मौके पर उपचार किया। डॉक्टर दलजेन्द्र ने बताया कि बच्चा गंभीर रूप से जख्मी है, कुत्तों ने उसके पिछले हिस्से का मांस खा लिया है। उसका लगातार इलाज किया जाएगा। वन रक्षक पुरषोत्तम सिंह ने घायल नीलगाय के बच्चे को वन विभाग की पौधशाला कडेरा में रखवाया है, जहां उसकी देखभाल और इलाज पशु चिकित्सा टीम व वन विभाग की देखरेख में किया जा रहा है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *