विश्व पर्यावरण दिवस पर नारी संघ ने दस हजार पेड़ लगाने का लिया संकल्प

ईस्ट इंडिया टाइम्स/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच। नारी संघ कार्यालय भट्टापुरवा पर विश्व पर्यावरण दिवस धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने महिलाओं व बच्चों के साथ मिलकर पौध रोपण करके किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अभिषेक सिंह ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लेना होगा। प्रत्येक व्यक्ति कम से कम पांच पौधों को जरूर लगाए जिससे आने वाले वर्षों में क्षेत्र को प्राकृतिक रूप से हरा भरा बनाया जा सके।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना आवश्यक है। अपराजिता सामाजिक समित की सचिव किरन बैस ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी को अपने प्राकृतिक संसाधनों के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है।बढ़ती हुई गर्मी का मुख्य कारण वायुमंडल में कार्बन डाइआक्साइड गैस की अधिकता है। हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। प्रकृति के साथ मेल-जोल बनाए रखने के लिए वातावरणीय वातावरणीयमें भागीदारी करनी चाहिए| सामाजिक कार्यकर्ता अर्पिता सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न मुद्दों को बताते हुए सार्वजनिक परिवहन या पैदल/बाइक का उपयोग करने को कहा।पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करने और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक से बचने की अपील की। नारी संघ की महिलाओ ने बताया कि जुलाई माह में “पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ ” अभियान चलाकर 10 हजार पौध रोपण कर एक बड़ी पहल किया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने नारी संघ की पहल की सराहना की तथा उपस्थित लोगों को पौध वितरण किया। इस अवसर पर उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अहमद हमन, वन वाचर, मो जकी, शैलेंद्र कुमार,मुकेश ,साबित,हीरालाल,बृजेश, गुड्डू ,नारी संघ की अनीता, सुशीला,कुसुम,किशोर, किशोरियां, बच्चे, पुरुष अपराजिता की समस्त टीम अमित,अर्पिता, नमन, सोनी, जितेंद्र,रूबी आदि ग्रामवासी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *