भाजपाइयों ने गुरू पूर्णिमा पर गुरूओं का सम्मानकिया।
रिपोर्ट वीरेंद्र तोमर बागपत
बागपत/ तहसीलबड़ौत / बडौत मे रविवार को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरूओं का सम्मान करने का कार्य किया। जिसके तहत ग्राम मिताली स्थित मंडल अध्यक्ष डॉ मनीष कुशवाहा ने प्राचीन मंदिर के दर्शन कर मुख्य पुजारी हरिओम गिरी और रामवीर भगत का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया। पुरा महादेव स्थित मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी महामंडलेश्वर सूरज मुनि व महाराज देव मुनि का आशीर्वाद लिया। वहीं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने अपने गुरु मास्टर सत्येंद्र तोमर के निवास पर जाकर उन्हें पगड़ी पहनकर उनका आशीर्वाद लिया। मंडल अध्यक्ष सत्यबीर बड़का ने गांव बड़का स्थित शिव मंदिर में मुख्य पुजारी पण्डित हरिओम शर्मा का आशीर्वाद लिया।
Post Comment