×

छात्रा पर प्रभाव और वर्चस्व दिखाने को लेकर दो छात्र गुटों में बबाल के बाद मचा हड़कंप

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। शनिवार को कन्नौज शहर के एक स्कूल जागरण पब्लिक स्कूल के पास एकाएक दो स्कूली छात्र गुटों में विवाद के बाद हड़कंप मच गया। घटना के पीछे वजह एक छात्रा पर प्रभाव और वर्चस्व दिखाने को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
शनिवार को सुबह जागरण पब्लिक स्कूल के पास दो छात्र गुटों में विवाद शुरू हो गया। दोनों ओर से गालीगलौज के बाद अचानक दोनों ओर से डंडे और ईंट पत्थर भी चलने लगे। विवाद के दौरान उपरोक्त मार्ग से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपने बचाव को इधर उधर दौड़ते नजर आये।
मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद जांच पड़ताल की प्रक्रिया जारी है।

Post Comment

You May Have Missed