×

वंशीपुर्वा में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री तिर्वा पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। जिले की तिर्वा कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। जिले के पुलिस कप्तान विनोद कुमार के निर्देशन में घटनाक्रम का खुलासा किया गया। तिर्वा कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप और उनकी टीम को क्षेत्र के गांव वंशीपुर्वा में अवैध रूप सी संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री की जानकारी मिली। जिसके बाद कोतवाली तिर्वा की पुलिस टीम ने उपरोक्त गांव में छापा मारकर अवैध रूप से संचालित शस्त्र फैक्ट्री से 6 निर्मित तमंचा 315 बोर, एक अधिया 315 बोर, दो अधवनी अधिया 315 बोर, एक अर्द्ध निर्मित तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 303 बोर, तीन खोखा कारतूस 315 बोर, एक कटा हुआ खोखा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस एसएलआर, एक कारतूस चार्जर, एक जिंदा कारतूस 12 बोर, दो खोखा कारतूस 12 बोर, के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण जिसमें एक बेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन, धौंकनी, रेती, हथौड़ी, आरी, निहाई, नाल, शुम्भी , प्लास, पेंचकस, छेनी,42 स्प्रिंग, लोहे की रॉड, लोहे के पत्ते बरामद किये। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों विनोद कुमार पुत्र बांकेलाल निवासी वंशीपुर्वा 50 वर्ष, और हैप्पी उर्फ रोशन पुत्र रमेश चंद्र निवासी सुभाष नगर तिर्वा 21 वर्ष, को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गये दोनों आरोपियों ने पूंछताँछ में बताया कि, दोनों असलहे बनाने का कार्य करते हैं। असलहा फैक्ट्री से जो कमाई होती है उससे परिवार का पेट पालते हैं। पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।

Post Comment

You May Have Missed