यातायात प्रभारी द्वारा सराय मीरा(बस स्टैंड )क्षेत्र में चलाया गया विशेष वाहन चेकिंग अभियान दो वाहन किए गए सीज़
ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात कुलबीर सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफाक खां द्वारा अपनी टीम के साथ मय क्रेन के सरायमीरा बस स्टैंड के आसपास विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान किए गए। कई वाहनों को चेक किया गया जिनमें कागजात पूरे नहीं थे उन पर भी कार्रवाई हुई। वही दो वाहन चालक नशे की हालत में पाए गए। दोनों वाहनों को कोतवाली में निरुद्ध कर दिया गया। यातायात प्रभारी द्वारा वाहन चालकों को जागरुक भी किया गया। मुख्य सड़क पर रेड रोडवेज बस को खड़ा कर सवारियां भर रहे चालकों के भी चालान किए गए। यातायात प्रभारी द्वारा बताया गया कि कई ई रिक्शा जिन पर नंबर प्लेट डीलर द्वारा जारी कर दी गई है। परंतु एआरटीओ कार्यालय से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी ही नहीं हुआ। ऐसे वाहन सीज किए जा रहे हैं। यातायात प्रभारी द्वारा अपील भी की गई कि जिन ई रिक्शा चालकों के पास गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं है या ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। वह ई-रिक्शा ना चलाएं। यह खतरनाक भी है। और अपराध भी है। ऐसे ई रिक्शा चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। आज के अभियान में 41 वाहनों के चालान किए गए। और दो वाहन ड्रंकन ड्राइविंग (नशे )के कारण कोतवाली में सीज़ कर दिए गए। इस मौके पर मुख्य आरक्षी विजय बाबू, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार बघेल, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार यादव एवं आरक्षी दीपक यादव व नीरेश कुमार मौजूद रहे।
Post Comment