शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर धमकी देने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवती ने एक सप्ताह पहले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सदर कोतवाली के एक गांव निवासी युवती ने गांव के आलम व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया कि दो वर्ष पहले आलम से दोस्ती हुई थी। आलम ने शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। आलम लगातार झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। कुछ माह पहले युवती ने आलम पर शादी करने का दबाव बनाया। इस पर टालमटोल करने लगा। युवती ने उसके परिजनों से इस मामले में शिकायत की। परिजनों ने गालीगलौज कर युवती से मारपीट कर दी। आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। कोतवाल कपिल दुबे ने युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में आलम को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। दुष्कर्म में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले की विवेचना कर जल्द ही आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
Post Comment