रिपोर्ट सुदेश वर्मा

बागपत/ बडौत/दोघट/ पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार राय ने शनिवार को दोघट थाने का औचक निरीक्षण किया। थाने में मौजूद विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। अभिलेखों के रखरखाव, जनसुनवाई डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, मालखाने की विस्तार से जांच की।
एसपी राय ने अभिलेखों के रखरखाव को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। शिकायत का समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की महिला फरियादियों से संवेदनशील व्यवहार करने पर जोर दिया। एसपी ने मालखाने की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था पर भी संतोष जताया, थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की हिदायत दी।थाने को आमजन की समस्याओं के समाधान का केंद्र बनाना होगा, प्रत्येक फरियादी को सम्मानपूर्वक सुना जाए।