ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। अपना काम निपटाकर घर वापस लौट रहा एक बाइक सवार युवक सामने से आ रही टेंपो से हुई भिडंत के बाद नहर में जा गिरा। घटना की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश शुरू करवा दी है।
जानकारी के मुताबिक सौरिख थाना क्षेत्र के भावलपुर के शिवसिंहपुर गांव निवासी 45 वर्षीय संजीव सिंह अपना काम निपटाकर बीती रात नौ बजे के करीब अपनी बाइक से नगर पुल के रास्ते खड़नी की ओर घर वापस लौट रहे थे।
जैसे ही बाइक नहर पुल के निकट पहुंची तभी सामने की ओर से एक टेंपो के असंतुलन के कारण बाइक की भिडंत हो गई। दुर्घटना के दौरान बाइक सवार संजीव का कोई पता नहीं चल सका।
रात्रि में काफी समय तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो खोजबीन शुरू की गई, लेकर कुछ पता नहीं चल सका।
सुबह खोजबीन के दौरान परिजन खड़नी नगर पुल पर जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंचे।
यहां परिजनों ने संजीव के नहर पुल में डूबने की आशंका जताई। जहां परिजनों में अनहोनी घटना की आशंका पर हड़कंप का माहौल था, वहीं मामले की सूचना पर सौंरिख थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां युवक के डूबने की आशंका पर पुलिस ने युवक की खोजबीन के लिये गोताखोरों को घटनास्थल पर नहर में युवक की तलाश के लिये लगाया है।
फिलहाल नगर में उतरे गोताखोरों द्वारा युवक की तलाश जारी थी। वहीं परिजनों का हाल बेहाल था।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *