ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। देर रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया। कन्नौज कोतवाली के जलालपुर सरवन गांव निवासी 32 वर्षीय परवेज उर्फ तारिक देर रात अपनी बुलेट मोटर साइकिल से अपना कार्य निपटाकर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही परवेज कन्नौज शहर के सरायमीरा स्थित जिला पंचायत कार्यालय के निकट पहुंचे, तभी एक रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सर के बल गिरने से परवेज गंभीर रूप से घायल हुये। आनन फानन में लोगों की भीड़ मौके पर लग गई वहीं स्थानीय चौकी पुलिस ने लहूलुहान परवेज को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा, यहां डाक्टरों ने परवेज को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों में जहां हड़कंप मच गया। वहीं परवेज की मौत पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।
घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी थी।