ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना

फर्रुखाबाद/
रक्षा बंधन पर्व पर मोहनलाल शुक्ला इण्टर कालेज में विश्व हिन्दू परिषद एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा मेहंदी एवं रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें प्राकृतिक परिवास में पीपल वृक्ष की छाया में सभी बहनों ने एक दूसरे को मेहंदी लगा कर रक्षा बंधन एवं श्रावण मास की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अनन्या, तृषा, भूमि, अंशिका, छवि, सोनाक्षी, सरस्वती, सोनम, कंचन चोहान, काजल गुप्ता, पूनम व अन्य बहिने मौजूद रही।