ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना

फर्रुखाबाद।
व्यापारी नेत्री श्रीमती सोनी शुक्ला अब किसानो की भी लड़ाई लड़ेगी। भारतीय किसान यूनियन (अखंड प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सोमवंशी ने श्रीमती सोनी शुक्ला को महिला मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। श्री सोमवंशी ने काली देवी आई टी आई निवासी केशव कुमार वर्मा को प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सोमवंशी ने आज श्रीमती सोनी शुक्ला एवं केशव कुमार वर्मा को मनोनीत पत्र भेंट किए। पदाधिकारियों को संगठन में शीघ्र ही सक्रिय होने का निर्देश दिया गया है। मालुम हो कि श्रीमती सोनी शुक्ला उधोग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष है। नगर उधोग व्यापार मंडल के संरक्षक आनन्द प्रकाश गुप्ता उर्फ मुन्ना गुप्ता ने श्रीमती सोनी शुक्ला को किसान यूनियन में शामिल होने पर बधाई दी है।