रिपोर्ट वीरेंद्र तोमर

बिनौली बागपत। बरनावा में स्थित महर्षि वेदव्यास वानप्रस्थ आश्रम में चल रहे आठ दिवसीय ऋग्वेद पारायण
महायज्ञ का गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। कई जनपदों से आए सेंकड़ों श्रद्धालुओं ने स्वाहा के उदघोष के साथ आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर आयोजन में पहुंचे सांसद डा.राजकुमार सांगवान ने कहा कि यज्ञ के माध्यम से हमारी प्राचीन ऋषि संस्कृति सुरक्षित है। यहां के एतिहासिक लाक्षागृह पर आकर ब्रहमर्षि कृष्णदत्त महाराज द्वारा प्रवचनों के द्वारा दिया दिव्य ज्ञान हम सबके लिए प्रेरणाप्रद हैं। इस स्थल के विकास के लिए कृतसंकल्प हैं। इस अवसर पर आचार्य अमरेश शास्त्री ने कहा कि वेद समस्त ज्ञान का कोष है। वेद मार्ग को अपनाकर ही मानव कल्याण हो सकता है।
स्वामी सत्यानंद, स्वामी ओम मुनि, स्वामी मुक्तिवेश, इंद्रमुनि, ग्रीश मुनि ने भी वेदोपदेश दिया। आचार्य कपिल शास्त्री व मोहित शास्त्री ने वेदपाठ किया। संयोजक विजय कुमार, ब्लाक प्रमुख कुलदीप तोमर, उपेंद्र प्रधान, सचिन त्यागी, फकीरचंद, रामपाल तोमर, विष्णु प्रधान, सुनील त्यागी, धनुषपाल, शिवम त्यागी, सतीश वाल्मीकि, जरीफ प्रधान, सुरेश राणा, संदीप तोमर आदि मौजूद रहे।
फोटो: बरनावा के भूमिया स्थान स्थित महर्षि वेदव्यास वानप्रस्थ आश्रम में यज्ञ में आहुति देते सांसद डा.राजकुमार सांगवान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *