रिपोर्ट वीरेंद्र तोमर।

बागपत।
जनपद में गैस एजंसी संचालकों ने दबाव बनाने के लिए अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। पूर्ति कार्यालय के दो कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत है। साथ ही जिला बागपत में फेडरेशन द्वारा गैस आपूर्ति की हड़ताल कर दी गयी है।

गैस एजंसी फेडरेशन द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। 20 से ज्यादा गेस एजंसी मालिक इस प्रदर्शन में शामिल थे। इनके द्वारा बागपत जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें पूर्ति विभाग के कर्मचारियों द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। आरोप है पूर्ति विभाग के कर्मचारी गगन ओर हिमांशु उनकी गैस गाड़ियों को कहीं भी रोक लेते है। उनको थाने ले जाते है। गाड़ी पर मौजूद कर्मचारियों को परेशान किया जाता है उन पर दबाव बनाकर कार्यालय में आने के लिए कहा जाता है। डिलीवरी मैन द्वारा सभी कागज दिखाने के बाद भी उनको पकड़कर रखा जाता है। जिससे उनकी गेस सप्लाई बाधित हो रही है। बागपत इंडेन एलपीजी फेडरेशन द्वारा आरोपित कर्मचारियों के खिलाफ कारवाई की मांग करते हुए गेस सप्लाई बंद कर दी गयी है। चेतावनी दी गयी है जब तक समस्या का स्थायी समाधान नही हो जाता गैस आपूर्ति की हड़ताल रहेगी। एजेंसी संचालक अजय चौहान का कहना है कि लगातार आपूर्ति विभाग के अधिकारी उत्पीड़न कर रहे हैं और अवैध वसूली कर रहे हैं अगर इस तरह की घटनाएं होती रही तो वह हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे इस दौरान विकास, राहुल, विनय ,अजय ,दिनेश ,मुकेश आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *