×

बरनावा आश्रम से सुनारिया जेल के लिए रवाना हुए डेरा प्रमुख। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

रिपोर्ट सुदेश वर्मा

बागपत/ बडौत/बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पैरोल पूरी करने के बाद डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल के लिए रवाना हुए। 10 दिन तक वह सिरसा आश्रम में रहे और 20 दिन उन्होंने बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रहकर अपनी पैरोल का समय पूरा किया। इस दौरान उनके साथ पूरा परिवार और हनीप्रीत भी साथ रही।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संतराम रहीम इससे पहले भी पैरोल और फरलो के माध्यम से जेल से बाहर आए और सबसे अधिक समय उन्होंने बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ही व्यतीत किया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संतराम रहीम के सुनारिया जेल के रवाना होते ही अनुयायियों में मायूसी छा गई।
पैरोल पूरा होने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संतराम रहीम को 6 गाड़ियों के काफिले के साथ सुनारिया जेल ले जाया गया है।

Post Comment

You May Have Missed