×

बागपत पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी। केंद्र और प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां

रिपोर्ट वीरेंद्र तोमर।

बागपत/उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गुरुवार को बागपत के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट कर आगामी कार्यक्रमों को लेकर वार्ता की। उन्होंने कहा कि 2027 में हम मोदी और योगी की रणनीति पर कार्य करते हुए फिर अपनी सरकार बनाएंगे। हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर चलती है। संगठन और कार्यकर्ताओं के बल पर हम आगे बढ़ने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि पर योगी सरकार ने बहुत से विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह हमेशा भाजपा के आदर्श रहे हैं। कहा कि महाकुंभ हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है और इसका इतना भव्य आयोजन पूरे विश्व में भारत की पहचान को और मजबूत करता है। इस दौरान बैठक में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
पत्रकारों वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सनातन धर्म और हमारी संस्कृति को कलंकित करने का काम करती रही है। भूपेंद्र चौधरी ने महाकुंभ के सफल आयोजन को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि दुनिया के कई बड़े देशों के लोग, यहां तक कि पाकिस्तान से भी श्रद्धालु आकर संगम में स्नान कर रहे हैं।
इस दौरान पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री के,पी मलिक, जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री सतेंद्र तूगाना, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, पूर्व विधायक सहेन्द्र सिंह चौहान, पूर्व मंत्री चौधरी सहाब सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, नीरज शर्मा, पूर्व चेयरमैन अमित राणा, धूप सिंह चैयरमेन, जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, सरिता चौधरी, विनोद वाल्मीकि, जसवीर सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, मंडल प्रभारी डॉ नीरज कौशिक, पूर्व जिला महामंत्री एडवोकेट सोनिया चौधरी, रविन्द्र आर्य, विनोद पांचाल, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, दिनेश प्रधान, आत्माराम मौर्य, महेश आर्य, सुंदर धामा , अमित उपाध्याय, गौरव शर्मा भानु, अमित जैन, महिपाल कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Post Comment

You May Have Missed