ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। जनपद वासियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी अब कन्नौज से मुंबई जाना हुआ आसान। रेलवे की ओर से कानपुर के अनवरगंज स्टेशन से मुंबई सेंट्रल तक के लिए एक विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। इसका ठहराव कन्नौज में दिया गया है।
यात्रियों की भीड़ और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन करता है। रेलवे की ओर से छह जुलाई से मुंबई सेंट्रल से कानपुर के अनवरगंज स्टेशन तक एक विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन 28 सितंबर तक मुंबई से प्रत्येक रविवार को चलेगी और कानपुर के अनवरगंज स्टेशन तक आयेगी। इस ट्रेन का ठहराव कन्नौज रेलवे स्टेशन पर भी दिया गया है। कानपुर के अनवरगंज स्टेशन से प्रत्येक सोमवार को यह ट्रेन चलेगी। ट्रेन फर्रुखाबाद से कासगंज-हाथरस होते हुए मुंबई सेंट्रल तक जाएगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने विशेष ट्रेन संचालन की जानकारी दी है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *