ईस्ट इंडिया टाइम्स
रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर।

बागपत/ पुलिस लाइन में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। राज्यमंत्री (संसदीय कार्य व औद्योगिक विकास विभाग) जसवंत सिंह सैनी, रंजन कुमार (प्रमुख सचिव), मंडल व जनपद स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल , पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार राय सहित अन्य अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राज्यमंत्री ने कहा यह अभियान सिर्फ पौधारोपण का नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव है, प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।आम जनता में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना, हरित प्रदेश की दिशा में कदम बढ़ाना है।