राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत वन विभाग द्वारा जिले में लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार सुबह लगभग 11:30 बजे विशिष्ट आलू मंडी ठठिया परिसर में वन विभाग द्वारा 40 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी लल्लू सिंह, वन दरोगा सूर्य प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी राजकुमार, वन रक्षक पुरषोत्तम सिंह, वन माली जयवीर सिंह सहित वन विभाग की पूरी टीम मौजूद रही। पौधारोपण कार्यक्रम में आलू मंडी के आढ़ती उदय नारायण त्रिपाठी का विशेष सहयोग रहा।
वन विभाग ने नीम, अकेसिया, पल्टो फॉर्म, आम और कटहल जैसे छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया। अधिकारियों ने कहा कि इस सेवा पर्व के तहत जिले के विभिन्न हिस्सों में नदी, तालाब और झील किनारे हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण किया जा रहा है।