राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। जनपद कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र की बेटी स्वामिनी यादव ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर जिले का नाम रोशन किया है। श्री अरविंदो कॉलेज से छात्र राजनीति में सक्रिय स्वामिनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की, जिससे जनपद भर में हर्ष का माहौल है।स्वामिनी यादव, जो कि असालताबाद गांव के पूर्व प्रधान विनोद यादव की पुत्री हैं, ने छात्र राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ और नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए दिल्ली जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में एक बड़ी जीत दर्ज की है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत से पूरे कन्नौज जिले में गौरव की अनुभूति हो रही है। इस उपलब्धि पर छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सपा विधायक अरविंद यादव ने स्वामिनी यादव का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सपा पूर्व विधायक ने कहा स्वामिनी की यह सफलता न केवल छिबरामऊ, बल्कि पूरे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक मिसाल बनेगी। छात्र राजनीति में बेटियों की बढ़ती भागीदारी और सफलता से समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है। स्वामिनी यादव की यह विजय न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे जनपद के लिए भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस मौके पर नगर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों और स्वामिनी के शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं। कार्यक्रम में एडवोकेट चंदजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, लाखन सिंह, रोविन सिंह, सचिन शाक्य, लालू ठाकुर, उमेश पाल, अंकुर सिंह यादव, अर्पित शुक्ला, सतेंद्र सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *