रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर

बागपत/ जिलाध्यक्ष ने‌ किया प्रदर्शनी का उद्घाटन, पार्टी का इतिहास और संघर्ष दर्शाया गया भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन चमरावल रोड़ पर स्थित भाजपा कार्यालय पर किया गया। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने फिता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि प्रदर्शनी में 1980 से 2025 तक भाजपा के इतिहास को प्रदर्शित किया गया है। इसमें पार्टी के संघर्ष और गौरवशाली यात्रा को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में पार्टी के नेताओं के त्याग और बलिदान की कहानियां भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगी।
जिला महामंत्री बिजेंद्र शर्मा एडवोकेट ने कहा कि यह प्रदर्शनी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और उपलब्धियों का जीवंत चित्रण है।
दौरान जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, मंडल प्रभारी डॉ विनय त्यागी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक एवं कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र आर्य, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, एससी मोर्चा के जिला संयोजक आत्माराम मौर्य, सुन्दर धामा, अमित उपाध्याय, सुनील दीक्षित, रितेश चौहान, मांगेराम कश्यप, दीपक कश्यप, सौरभ सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *