बागपत जिला मुख्यालय पर किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन। डीएम को सौंपा ज्ञापन
बागपत कलेक्ट्रेट पर किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसने की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौप और सभी मांगे जल्द पूरे किए जाने की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने कहा कि लगातार किसने की सरकार अनदेखी कर रही है और वादा खिलाफी कर रही है सरकार को सभी मांगे पूर्ण करनी चाहिए।
किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने निर्देशन में आज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया वहीं बागपत में भी किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की और कहा कि सरकार किसानों से वादा खिलाफी कर रही है और उनकी समस्याओं को नहीं सुन रही जिससे किसान काफी परेशान है किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा है और नए सत्र में गन्ने का रेट भी अभी तक तय नहीं किया गया है। वहीं विद्युत विभाग भी लगातार किसानों का शोषण कर रहा है और किसने की एक भी समस्या का समाधान नहीं होता अधिकारी भी किसानों की अनदेखी करते हैं जिससे किसान काफी परेशान हैं। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने कहा कि गन्ने का रेट 500 रुपए कुंतल होना चाहिए। किसानो की कर्ज माफी होने चाहिए। किसानों के लिए टोल फ्री होने चाहिए। किसानों को मुफ्त बिजली मिलनी चाहिए। आवारा पशु की समस्या किसानों को छुटकारा मिलना चाहिए। गांव की खबर सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण होना चाहिए। और गांव में नशे का कारोबार कर रहे लोगों पर शक्ति से कार्रवाई होनी चाहिए इन सभी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित विज्ञापन डीएम को सोपा गया है और सभी मांगे पूरी करने की मांग की गई है। इस दौरान अन्नू मलिक शाकिब राजेश राहुल दिनेश कुमार और अन्य लोग मौजूद रहे।
Post Comment