बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।

आरओ एआरओ परीक्षा का अधिकारियों सहित डीआईजी ने किया निरीक्षण,3299 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। रविवार को कन्नौज जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर आरओ एआरओ की परीक्षा कड़ी चौकसी और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई…

नदी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। नदी में नहाने गया एक युवक गहरे पानी में डूब गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता ना चल पाने से परिजनों…

वैष्णो देवी मंदिर के तत्वाधान में गांव किला से निकली प्रथम डाक कांवड़ यात्रा

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सुधीर सिंह कायमगंज/ फर्रुखाबाद।सावन के शुभ अवसर पर कायमगंज क्षेत्र के ग्राम किला में समाजसेवी राजीव राठौर के नेतृत्व में सभी ग्रामवासियों के सहयोग से प्रथम…

बाजपुर में सावन तीज मेला का कैलाश रानी पुत्रवधू अंशु शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन उत्तराखंडबाजपुर /उधमसिंह नगर: हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री रामलीला कमेटी बाजपुर के तत्वाधान में सावन तीज मेले का आयोजन श्री…

सडक हादसे मे वीमा एजेंट की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान कायमगंज/फर्रुखाबादथाना शामसाबाद क्षेत्र के गांव नीबलपुर निवासी भमर सिंह यादव (40) पुत्र जमादार सिंह यादव एल आई सी एजेंट है वह देर शाम अपनी…

दो युवकों पर लाठी डंडों एवं धारदार हथियार से जानलेवा हमला दोनो युवक घायल।

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन उत्तराखंडबाजपुर/ उधमसिंह नगर: ग्राम मुंडिया कला निवासी मोहम्मद रफी पुत्र शफी अहमद ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया अपने भांजे…

किसान क्रांति दल की मासिक बैठक सम्पन्न

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट भीमसेन नायक/ बहराइच। राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल की ओर से कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक रविवार को शहर के बंजारी मोड़ ग्रीन सिटी नगीन कॉरपोरेट के सामने…

हरिद्वार मे हुई भगदड़ 7 श्रभालुओं की मौत

आवाजाही चालू रखी गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई: यशपाल आर्य ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ :आमिर हुसैन उत्तराखंडबाजपुर/ उधमसिंह नगर: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि हरिद्वार के पावन…

गांव में विधायक ने किया इंटरलॉकिंग रोड का लोकार्पण

रिपोर्ट सुदेश वर्मा बागपत/बड़ौत/बिनौली गांव में रविवार को विधायक निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग रोड का छपरौली विधायक डा.अजय कुमार ने लोकार्पण किया।ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।योजना के अंतर्गत 24.32…

प्राथमिक विद्यालय मदारपुर के प्रधानाध्यापक शिक्षक पुरस्कार के पात्र- नबाब सिंह वर्मा।

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान कायमगंज/फर्रुखाबादस्कूल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए गांव के अभिभावक एस‌एन‌एम इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता नबाब सिंह वर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों से…

You missed